जौनपुर 22 अप्रैल (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जनता की सहमति के बिना बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगायें जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी चैक से हाइडिल तक पैदल मार्च करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ बुधवार को जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि योग आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ताओं को जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर लूट रही है,एक तरफ बिजली की बार बार कटौती से परेशान जनता प्रीपेड मीटरों से आ रही अधिक बिल से कराह रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर तानाशाही और जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुलडोजर का भय दिखाकर प्रदेश सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है, प्रदेश में जनता की समस्याओं का निस्तारण करने की जगह नित नयी नयी समस्याओं को खड़ा कर रही है। प्रमोद कुमार सिंह ने मांग किया कि पुरी मीटर व्यवस्था लागू किया जाये। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि स्मार्ट मीटरों के द्वारा अब तक जबरन वसूली गयी बिजली का बिल वापस कर उपभोक्ताओं को राहत दिया जाए। अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र आधिषाशी अभियंता को सौंपा। राजकुमारी मिश्रा, विजय प्रकाश वर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, प्रवेश निषाद, जब्बार अली सलमानी, सभासद शहनवाज मंजूर,अरविंद यादव, असरफ अली, मुहम्मद ताहिर,नीशू केसरी, रोहित कुमार सोनकर, वीरेन्द्र कुमार, अली हैदर, अश्वनी मौर्या, अभिषेक सिंह, सत्यदेव, आदि मौजूद रहे। संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

