जौनपुर 22 अप्रैल (आरएनएस )। वेतनवृद्धि, 8 घंटे का कार्यदिवस, ओवरटाइम में दोगुना वेतन, साप्ताहिक अवकाश जैसे जायज और कानूनसम्मत मांगों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी को समाजवादी मजदूर सभा द्वारा ज्ञापन दिया गया।श्रम कानूनों की स्थिति पर माँगें रखीं गयी। नोएडा में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे श्रमिकों पर की जा रही दंडात्मक और दमनकारी कार्रवाई को तुरंत रोका जाए। श्रमिक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी श्रमिकों और मजदूर नेताओं को तत्काल और बिना शर्त रिहा किया जाए। श्फ्लोर लेवल वेजश् लागू कर न्यूनतम मजदूरी के वैधानिक अधिकार को कमजोर करने की साजिश बंद हो। फिक्स्ड टर्म रोजगारश् जैसी नीतियों के जरिए श्रमिकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर उन्हें स्थायी रोजगार की सुरक्षा दी जाए। प्रदेश में उद्योगों के भीतर कानून का राज स्थापित किया जाए ताकि श्रमिकों का शोषण रोका जा सके।समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि सरकार की नीतियां पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने और मजदूरों को अधिकारहीन बनाने के लिए तैयार की जा रही हैं साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नोएडा में श्रमिकों का उत्पीडऩ बंद नहीं हुआ और गिरफ्तार साथियों को रिहा नहीं किया गया, तो से लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। न्यूनतम मजदूरी मजदूरों का कानूनी अधिकार है, जिसे किसी भी कीमत पर कम नहीं होने दिया जाएगा।ज्ञापन देने के लिए अजय यादव राष्ट्रीय सचिव समाजवादी मजदूर सभा,मनोज कुमार शर्मा जिलाअध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा, विशाल कन्नौजिया जिला महासचिव, प्रदीप यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा, धीरज बिंद जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड सुदर्शन यादव विधानसभा अध्यक्ष केराकत अखिलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष जफराबाद इंद्रेश यादव जिला सचिव युवजन सभा, रमाशंकर चैहान जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा, राज कुमार बिंद और तमाम कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

