जौनपुर 22 अप्रैल (आरएनएस ) जनपद में न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा अभियोजन वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) साक्षी कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने शिलापट्ट का अनावरण कर कक्ष का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से न्यायिक कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। वीसी साक्षी कक्ष के माध्यम से अब साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना आसान होगा, जिससे समय की बचत के साथ-साथ न्याय प्रक्रिया में तेजी आएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सुविधा से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले साक्षियों को अनावश्यक आवागमन से राहत मिलेगी तथा उनकी सुरक्षा एवं सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा सकेगा। यह पहल न्यायिक प्रणाली में तकनीकी सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

