जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस)। जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज में भूगोल एवं अर्थशास्त्र विभागों के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को विकसित भारत 2047 के विशेष संदर्भ में पृथ्वी की संपोषणीयता पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो ए आर सिद्दीकी, विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहे। मुख्य वक्ता का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अशिमा घोष द्वारा पौधा भेंट कर किया गया।
प्रोफेसर सिद्दीकी ने सतत विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संपोषणीयता, आर्थिक संपोषणीयता, सामाजिक संपोषणीयता एवं राजनीतिक संपोषणीयता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वाहन किया कि वे नवाचारों के द्वारा भारत को 1947 तक विकसित बनाने का प्रण लें।
इस अवसर पर भूगोल विभाग में संचालित त्रैमासिक आई.आई.आर.एस (इसरो) के आउटरीच कोर्स उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं अंजली पांडेय, शान्वी पटेल, जाह्नवी श्री, आंशिक मिश्रा एवं तृप्ति सिंह को उत्तीर्णता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। ओजोन दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सृष्टि सिंह, द्वितीय तृप्ति सिंह एवं तृतीय शान्वी पटेल एवं नैंसी को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. अर्चना पॉल एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ दर्शन कुमार झा ने किया। इस अवसर पर प्रो. शिखा दीक्षित, डॉ रीना यादव, डॉ आशीष मिश्र, डॉ प्रियदर्शिनी सिंह, डॉ अमरजीत यादव एवं श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

