प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस)। बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में सिस्टर डॉ. शमिथा के नेतृत्व में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिस्टर डॉ. शमिथा द्वारा मंच पर गमले में पौधा रोपण कर की गई, जहाँ उन्होंने बच्चों को सही तरीके से पौधा लगाने की प्रक्रिया सिखाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना और पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए यह भी बताया कि हमें प्लास्टिक का उपयोग शून्य (0त्न) तक कम करना चाहिए तथा पेड़ों की कटाई रोकनी चाहिए, जिससे पृथ्वी का पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘सेव अर्थÓ विषय पर एक भावनात्मक नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया, जिसे देखकर कई बच्चों की आँखें नम हो गईं।
कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा पृथ्वी संरक्षण की शपथ लेने और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेसी टेरेसा सिंह, दीपक कुमार, मोहम्मद साबिर, रक्षा खरे, अनुराधा द्विवेदी सहित लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

