प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस)। युवा सामाजिक सेवा संस्थान एवं जल कल विभाग, नगर निगम प्रयागराज के सौजन्य से पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रयागराज के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों एवं जरूरतमंदों के लिए प्याऊ (शीतल जल सेवा) की व्यवस्था की गई।
इस सेवा अभियान का उद्देश्य बढ़ती गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करना तथा जल संरक्षण और सेवा भाव का संदेश देना है। संस्थान के सचिव आलोक शुक्ला (समाजसेवी) ने बताया कि यह प्याऊ अभियान पूरे गर्मी सीजन तक लगातार संचालित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
जल है तो कल है के संदेश के साथ यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

