प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती ने प्रयागराज मंडल में संगठनात्मक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत चिंतामणि वर्मा के स्थान पर टी एन जैसल को प्रयागराज का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। टीएन जैसल मेजा क्षेत्र के समहन गांव के निवासी हैं।
पार्टी के इस निर्णय से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पदाधिकारियों का मानना है कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टी एन जैसल ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
जैसल ने आगे कहा कि बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और वंचित तथा शोषित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

