उपमुख्यमंत्री संस्कृति आईएएस संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में संस्कृति आईएएस कोचिंग संस्थान के द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2024 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमारे युवा देश, प्रदेश और अपने परिवारों के उज्ज्वल भविष्य के मजबूत स्तंभ हैं।
संस्थान के निदेशक अखिल मूर्ति ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सत्यकाम के अलावा यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, गंगापर अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान व अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

