Ó भक्ति कार्यक्रमों की रहेगी धूम
सुल्तानपुर 22 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के कुड़वार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रकला भंडरा स्थित मां हेमवती महाकाली मंदिर में आज 23 अप्रैल 2026 को वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिलेगा।
आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक सेवक रामराज पांडेय एवं सेविका अर्चना पांडेय ने क्षेत्रवासियों सहित सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर मां हेमवती महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करें और महोत्सव को सफल बनाएं। मंदिर समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की उपस्थिति ही इस आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति है। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

