कुशीनगर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी वन्दिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अपर प्रधान, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई।
बैठक में कुल 28 पूर्व सैनिक, विधवाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान पूर्व सैनिकों से संबंधित कुल 4 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें मार्ग विवाद, न्यायालय में लंबित प्रकरण, धन वापसी तथा असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी एवं मार्ग अवरोध जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में गुलाब सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), दयाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीएसपी कुशीनगर आर.पी. सिंह, सूबेदार एस.के. हुड्डा, एनसीसी बटालियन पडरौना संहिता पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पाण्डेय, हवलदार शारदा प्रसाद एवं अन्य पूर्व सैनिक, विधवाएं उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश कुमार गुप्त, जालंधर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

