कुशीनगर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में आगामी 9 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भुवन द्वारा जनपद के समस्त तहसीलदारों के साथ अपने विश्राम कक्ष मे एक आवश्यक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान सचिव भुवन ने उपस्थित सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों को तत्काल चिन्हित करना सुनिश्चित करें, जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोक अदालत को प्रभावी एवं सफल बनाने पर बल दिया। बैठक में सभी तहसीलदारों द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

