कुशीनगर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के सेवरही पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी के 5550 रुपये, चोरी का एक मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कागज की गड्डी, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त वैगनार कार के साथ 04 शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 22 अप्रैल को सेवरही पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 83/2026, धारा 303(2), 317(2), 318(4) एवं 3(5) बीएनएस के संबंध में चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त वैगनार कार (रजि. नं. बीआर 06 एपी 3429, चोरी के 5550 रुपये, एक चोरी का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कागज की गड्डी तथा चार अतिरिक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में रौशन कुमार साहनी, पुत्र नरेश साहनी, निवासी चांदपरसा, थाना केसरिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार, मनोज कुमार साहनी, पुत्र बबन साहनी, निवासी चांदपरसा, थाना केसरिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार, रमेश साहनी, पुत्र शिवदयाल साहनी, निवासी चांदपरसा, थाना केसरिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार, रवि पासवान, पुत्र विरेंद्र पासवान, निवासी चांदपरसा, थाना केसरिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार शामिल है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों के जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उ0नि0 अनिल कुमार शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही, उ0नि0 आकाश सिंह चौकी प्रभारी पिपराघाट, उ0नि0 मिथिलेश प्रजापति, हे0कां0 उमेश कुमार आदि अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

