लखनऊ, 22 अप्रैल (आरएनएस )थाना महानगर क्षेत्र में लड़की के साथ लैंगिक शोषण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में वादिनी द्वारा 21 अप्रैल 2026 को थाना महानगर में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महानगर में मु0अ0सं0 69/2026 के अंतर्गत धारा 65(2)/137(2)/351(2) बीएनएस तथा धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान थाना महानगर की पुलिस टीम ने 22 अप्रैल 2026 को आरोपी छेदी लाल पुत्र कन्हैया, निवासी मकान संख्या-09, नगर निगम फ्लैट कार्पोरेशन, अकबरनगर बंधा, सचिवालय कॉलोनी, थाना महानगर, लखनऊ, उम्र लगभग 56 वर्ष को सौमित्र वन के पास अकबरनगर बंधा क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया।पूछताछ में प्रकाश में आया कि आरोपी ने वादिनी की पुत्री को अपनी स्कूटी पर बहला-फुसलाकर तिकोनिया पार्क के पीछे स्थित एक सुनसान गली में कपड़े प्रेस करने की दुकान (मड़ईया) में ले जाकर शराब के नशे में गलत नियत से उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की तथा उसे धमकाया।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक प्रदीप सिंह, उप निरीक्षक अनुराग कुमार सिंह, उप निरीक्षक कुलदीप कुमार यादव तथा कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

