लखनऊ 22 अप्रैल (आरएनएस ),थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे के पास स्थित मोहल्ला भपटामऊ में एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान कप्तान सिंह सरदार (उम्र लगभग 55 वर्ष), मूल निवासी जनपद कासगंज के रूप में हुई है। वह वर्तमान में भपटामऊ क्षेत्र में निवास करते हुए सोने की कील का व्यापार करते थे तथा लाइसेंसधारक थे। उनके परिवार के कुछ सदस्य कासगंज में निवास करते हैं, जबकि वह अपने दो पुत्रों एवं बहुओं के साथ यहां रह रहे थे।पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को लगभग 11:30 बजे मृतक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

