लखनऊ 22 अप्रैल (आरएनएस ),थाना हजरतगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को उसके पुत्र द्वारा मृत अवस्था में सिविल हॉस्पिटल हजरतगंज लाया गया है।सूचना पर पुलिस द्वारा की गई जांच में मृतक की पहचान शिव कुमार (उम्र लगभग 48 वर्ष), निवासी बुद्ध विहार कॉलोनी, गंदा नाला, हजरतगंज, लखनऊ के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक ने अपने आवास पर छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। इस संबंध में मृतक के परिजनों अथवा अन्य किसी व्यक्ति द्वारा अभी तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

