लखनऊ 22 अप्रैल (आरएनएस )। अमीनाबाद क्षेत्र में कपड़े की दुकान से पर्स चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार दिनांक 21 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 6 बजे अमीनाबाद क्षेत्र के प्रताप मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान पर वादिनी नेहा दूबे निवासी विशाल खण्ड, गोमतीनगर खरीददारी करने आई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला द्वारा उनका पर्स चोरी कर लिया गया, जिसमें लगभग 10,000 रुपये नकद रखे थे। इस संबंध में थाना अमीनाबाद पर मु0अ0सं0 27/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया और विवेचना उपनिरीक्षक माधव शर्मा को सौंपी गई।विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आई अभियुक्ता नाजमीन पत्नी मोहम्मद नईम, उम्र करीब 39 वर्ष, हाल पता छाछर वाली गली, पाटानाला थाना चौक, लखनऊ को 22 अप्रैल 2026 को जनाना पार्क अमीनाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी के 10,210 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने बताया कि वह 21 अप्रैल 2026 की शाम अमीनाबाद खरीददारी के लिए आई थी और रुपयों की आवश्यकता होने के कारण प्रताप मार्केट स्थित कपड़े की दुकान पर मौका पाकर एक महिला के बैग से सफेद रंग का पर्स निकाल लिया था।अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक माधव शर्मा, महिला उपनिरीक्षक शुचि सावंत, महिला कांस्टेबल आशा यादव तथा महिला कांस्टेबल शिबु कुमारी थाना अमीनाबाद, कमिश्नरेट लखनऊ शामिल रहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

