लखनऊ 22 अप्रैल (आरएनएस )। थाना सआदतगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सआदतगंज में मु0अ0सं0-076/2026 धारा 65(1)/351(2)/352 बीएनएस व धारा 3/4(2), 5(रु)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत समीर उर्फ हयात पुत्र चांद बाबू निवासी मैदान एल.एच. खां, थाना सआदतगंज, लखनऊ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।तहरीर में वादिनी ने बताया कि अभियुक्त ने उनकी 14 वर्षीय पुत्री को अपनी बातों के जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही अभियुक्त द्वारा वादिनी और उनकी मां के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सआदतगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त सैय्यद हयात हुसैन उर्फ समीर (उम्र करीब 19 वर्ष) निवासी 390/220 न्यू नजफ रोड, रूस्तमनगर हुसैनी गुलिस्तान कॉलोनी, थाना सआदतगंज, लखनऊ को 22 अप्रैल 2026 को समय लगभग 7:40 बजे लाल पैथ लैब के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार आर्य, उपनिरीक्षक अजय कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव तथा कांस्टेबल बृजेश यादव थाना सआदतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

