कोंडागांव, 22 अप्रैल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल नेवता भोज का आयोजन आज कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, कोंडागांव में किया गया। यह आयोजन सीईओ जिला पंचायत अविनाश भोई ने उनके बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर कराया।
सीईओ जिला पंचायत भोई को अपने बीच पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी की तथा आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में डीएमसी ईमल बघेल, एपीसी श्रीनिवास नायडू, तुकेश शांडिल्य, बीआरपी अशोक साहू, अधीक्षिका हेमवती नेताम, समस्त शिक्षिकाएं तथा कार्यक्रम उद्घोषक पी. दंतेश्वरी राव उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

