कोण्डागांव, 22 अप्रैल (आरएनएस)। उद्यान अधीक्षक, शा0उ0रो0 कोपाबेड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उद्यान रोपणी कोपाबेड़ा, विकासखण्ड-कोण्डागांव में लगे आम फल बाहर की नीलामी बुधवार को संपन्न हुई, जिसमें कुल 06 बोलीकर्ताओं ने भाग लिये, जिसमें शासकीय बोली 1,51,000/- रूपये के एवज में 1,61,000/- रूपये अधिकतम बोली नरेन्द्र सिंह राठौर पता-मरारपारा कोण्डागांव द्वारा लगाया गया। बोली सर्वोच होने के कारण फल बहार की नीलामी नरेन्द्र सिंह राठौर के पक्ष में गया, फल बाहर निलामी के दौरान अध्यक्ष कैलाशनाथ मरकाम (उप संचालक कृषि), सचिव लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव, उद्यान अधीक्षक (शा.उ.रो. कोपाबेड़ा) एवं समिति के सदस्य श्री संकेत कुमार पाण्डा (फील्ड ऑफिसर कोकोनट बोर्ड), आर.डी. कडियाम (सहा. ग्रेड-2), बैसाखू राम बघेल (ग्रा.उ.वि.अधि.), खेदूराम कोर्राम (स्थानीय प्रगतिशील कृषक कोपाबेडा), हिमाचल नेताम (ग्रा.उ.वि.अधि.) (शा.उ.रो. कोपाबेड़ा) उपस्थित रहे। रोपणी में विशेषत: दशहरी, लगड़ा, बाम्बेग्रीन, बैगनपल्ली, चौसा, बाम्बेयलो, सिन्दुरी, तोतापरी, मल्लिका, अचार हेतू उपयुक्त आम, पायरी, सफेदा एवं अन्य आमों में फलन आया है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

