फस्ट बेल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
बाराबंकी 22 अप्रैल (आरएनएस)। स्थानीय विकास भवन स्थित फस्ट बेल स्कूल में ‘पृथ्वी दिवसÓ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नन्हे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने बच्चों को पेड़-पौधों और स्वच्छ वातावरण के लाभों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही उन्हें बताया गया कि ‘पृथ्वी दिवसÓ हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। बच्चों ने रंग-बिरंगे चित्रों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से ‘पृथ्वी बचाओÓ का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ जैसे नारे लगाए। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है और इसकी रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सभी बच्चों और स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन आगे भी करता रहेगा। प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि सत्र 2026-27 के लिए प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी सहित अन्य कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर खूब आनंद उठाया। इस मौके पर मोहिनी, दीपांजलि, सिमरन, पारुल, रंजना, अनामिका, शिवानी आदि शिक्षिकाएं तथा ईशानी नंदा, विराज, प्रखर, अनिका, अलंक्रिता, अद्रिका, श्रेयांशी, सूर्य नारायण आदि कई बच्चें मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

