जमील उर रहमान इस्लामिया गल्र्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ स्वच्छ जागरूकता अभियान
बाराबंकी 22 अप्रैल (आरएनएस)। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के अंतर्गत नेहरू नगर वार्ड के जमील उर रहमान इस्लामिया गल्र्स इंटर कॉलेज में स्वच्छ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को कचरे के प्रकार एवं उसको रखने के लिए चार प्रकार के कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रत्साहित किया गया। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के मुख्य सफाई अधिकारी दीपक गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत को स्वच्छ व कचरा मुक्त बनाना हैं और इसकी पहल हम बाराबंकी नवाबगंज से करना होगा छात्रों को अपने माता पिता या स्वयं कचरे के प्रकार को समझेंगी। जैसे कि फल का छिलका सब्जी का छिलका पका हुआ व बचा हुआ भोजन, अंडे के छिलके चिकन व मटन, मछली की हड्डियों सड़े फल व सब्जियों गंदा टिशू पेपर चाय पत्ते के प्लेट गिरी हुई पत्तियां पूजा के फूल आदि गीले कूड़े में आता हैं इसको रखने के लिए हमको हरे कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए। इसी प्रकार से सुखे कूड़ा जैसे प्लास्टिक कवर व बोतल, चिप्स, टॉफी के पेपर प्लास्टिक के कप दूध व दही के पैकेट गत्ते के बाक्स आदि इसको रखने के लिए हमको नीले कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए। घरेलू हानिकारक कूड़ा जैसे सैनेट्री पैड, डायपर, टूटा हुआ कांच, इंजेक्शन व सीरिज जैसी अन्य वस्तु को लाल कूड़ेदान में रखना चाहिए। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था की भारत स्वच्छ एवं कचरा मुक्त हो इसके लिए हमको प्रतिज्ञा करना चाहिए और सभी छात्रों व अध्यापिकाओं सहित समस्त कर्मचारियों को शपथ भी दिलाया। इस मौके पर जमील उर रहमान इस्लामिया गल्र्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सदफ़ ने नगर पालिका व सहयोगी संस्था माडर्न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वच्छता को लेकर उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम अपने कॉलेज से एक ऐसी टीम का गठन करेंगे जो स्वच्छ भारत मिशन नगरीय (2.0) के लक्ष्य को सफल बनाने में सहभागी रहेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी के मुख्य सफाई अधिकारी दीपक गुप्ता, जमील उर रहमान इस्लामिया गल्र्स इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सदफ़, सभासद मोहम्मद फैसल एवं समस्त माडर्न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

