युवाओं-उद्यमियों के लिए खुले स्वरोजगार के अवसर, मिलेगा लाखों का अनुदान
बाराबंकी 22 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्तपोषण सहायता योजना” के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हथकरघा, हस्तशिल्प, वस्त्र उत्पादन सहित उद्योग, सेवा और व्यवसाय क्षेत्र में इकाइयों की स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षिक योग्यता की कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई है। योजना के तहत परियोजना लागत के आधार पर मार्जिन मनी अनुदान दिया जाएगा। 25 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर अधिकतम 6.25 लाख रुपये तक, 25 से 50 लाख तक की परियोजनाओं पर 20 प्रतिशत, 50 से 150 लाख तक की इकाइयों पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 10 लाख रुपये) तथा 150 लाख से अधिक लागत पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 20 लाख रुपये) तक अनुदान का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने कहा है कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं गये है कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल उेउमण्नचण्हवअण्पद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, आकर जानकारी ले सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

