स्कूली छात्राओं ने कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, निकाला जूलूस
बाराबंकी 22 अप्रैल (आरएनएस)। भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्षी पार्टियों द्वारा किये गये विरोध के खिलाफ जमकर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए राहुल गाँधी का पुतला फूँका। भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में रोहित सिंह की अगुवाई में एक विशाल जुलूस निकाला गया जो कि नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूँका। इस विरोध जुलूस में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं शामिल हुई। इस अवसर पर भाजपा नेता रोहित सिंह ने कहा कि आरक्षण बिल गिराकर सपा, कांग्रेस, टीएमसी व डीएमके ने महिला विरोधी मानसिकता का असली चेहरा दिखा दिया है। अब महिलाओं ने संकल्प लिया है कि वे सड़कों पर निकलकर विरोधी पार्टियों के भविष्य की सम्भावनाओं को कुचलने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित न होने देना बहुत ही निंदनीय और घृणित मानसिकता का प्रमाण है। उन्हें देश कि नारी कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रयास को कुचल दिया है जिसका समय आने पर महिलाएं करारा जवाब देंगी। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के लिए कटिबद्ध है। प्रदर्शनकारी युवतियों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उनकी भागीदारी बढ़ेगी। उनके अनुसार, इससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने महिला आरक्षण लागू करो और नारी शक्ति का सम्मान करो जैसे नारे लगाए। उन्होंने समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस मौके पर इस मौके पर शिल्पा श्रीवास्तव, दीप्ति मिश्रा, अल्का सैनी, पुष्पा वर्मा, लक्ष्मी देवी, सुरभि यादव, रिया वर्मा, कुंवारी काजल, सोनाली शुक्ला, माला देवी, रोहित सिंह, अभिनव शुक्ला, सर्वेश अवस्थी, इंद्रमणि उपाध्याय, नागेंद्र प्रताप सिंह, पुष्कर, तुषार निगम, दिनेश रावत और सुलेहव अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

