० एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे भारत रत्न
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। क्रिकेट के भगवान आज एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर की धरती पर पहुंचे।भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंटर नेशनल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एयरपोर्ट पर कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी,कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा,एसडीएम ऋषिकेश तिवारी एवं विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

