जगदलपुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। कार्यालय अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र जगदलपुर द्वारा युवा उत्थान योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग युवाओं से बैंकिंग, रेलवे, एसएससी एवं व्यापम की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 08 मई 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के पास इस दिशा में उक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होने के साथ ही अभ्यर्थियों के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।चयनित अभ्यर्थियों को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र धरमपुरा जगदलपुर में आवास की सुविधा सहित लाइब्रेरी, समाचार पत्र और समसामयिक पत्र-पत्रिकाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए प्रति माह शिष्यवृत्ति प्रदान की जाएगी। शासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के अपर संचालक ने बताया कि संस्था में कुल 100 सीटें हैं, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 50, अनुसूचित जाति हेतु 30 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 स्थान सम्मिलित है। इन निर्धारित सीटों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। उक्त परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण की अवधि 06 महीने है।नियत तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों को 10 मई को आयोजित प्राक्च्यन परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। इसके बाद 17 मई को परीक्षा परिणाम जारी किए जाएँगे और प्रावीण्य सूची के आधार पर 18 से 24 मई तक दस्तावेज सत्यापन सहित काउंसलिंग की जाएगी तथा अंतिम चयन सूची 25 मई 2026 को जारी होगी। इसके पश्चात 26 मई से 30 मई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। आवेदन पत्र अपर संचालक, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र धरमपुरा जगदलपुर के नाम पर बस्तर संभाग के सभी जिलों के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में जमा किया जा सकता है। इसके साथ ही पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य ://द्घशह्म्द्वह्य.द्दद्यद्ग/क्चङ्घष्टह्म्स्रह्म्ह्म्ह्यद्द७ङ्खद्गस्रत्रद्ग1९ या संस्था के ईमेल आईडी श्चह्लष्स्रद्धड्डह्म्ड्डद्वश्चह्वह्म्द्भस्रश्चञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व में स्कैन कर पीडीएफ फॉर्मेट में अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 93995-55184 या 62651-78659 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

