सोहावल-अयोध्या 22 अप्रैल (आरएनएस)। क्षेत्र के भग्गू का पुरवा स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बनकटवा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। लाइन ठीक करने के दौरान संविदा कर्मचारी माता दीन उर्फ गुड्डू (लगभग 30 वर्ष), पुत्र रामबरन, निवासी सिकन्दरपुर ड्योढ़ी बजार विद्युत पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद विद्युत विभाग के जेई काली चरण व अन्य कर्मचारी उन्हें तत्काल दर्शन नगर मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। विद्युत विभाग के एसडीओ अरशद अली ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जे ई काली चरन को भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

