-नायब तहसीलदार राम खेलावन पर अवैध कब्जा वभ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
अयोध्या 22 अप्रैल (आरएनएस)। भाजपा नेता डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने तारुन, रामपुर भगन गोसाईंगंज के पीडि़त ग्रामीणों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बीकापुर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राम खेलावन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।डॉ. वर्मा ने पत्र में बताया कि पुलिस विभाग में अयोध्या के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मामले की निष्पक्ष जांच कर ग्रामीणों के पक्ष में फैसला दिया था। इसके बावजूद नायब तहसीलदार द्वारा लगातार ग्रामीणों को प्रताडि़त किया जा रहा है, जिससे सरकार की छवि भी खराब हो रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग कि नायब तहसीलदार राम खेलावन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।अवैध कब्जा कराने और जेल भेजने की धमकी देने के मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि पीडि़त ग्रामीणों को न्याय मिल सके। पीडि़त ग्रामीणों का आरोप है कि नायब तहसीलदार अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध कब्जेदारी कराते हैं और विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों ने उन पर गुंडागर्दी करने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने और पुलिस पर दबाव बनाकर लोगों को परेशान करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं…भाजपा नेता डॉ. सर्वेश वर्मा ने कहा कि अधिकारी के इस रवैये से क्षेत्र में आक्रोश है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों का प्रशासन से भरोसा उठ जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

