-80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक पाए जाने पर संबंधित वाहन का होगा चालान
सोहावल-अयोध्या 22 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शासन के निर्देश के क्रम में ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह स्पीड मापक यंत्र से आने-जाने वाले वाहनों के निगरानी में लगी हुई है। मंगलवार को जगनपुर के पास एस आई रमेश कुमार मिश्रा,एस आई मैनुद्दीन ख्वाजा, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने जाने वाले वाहनों के स्पीड की निगरानी में लगी हुई थी। पूछे जाने पर एस आई रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन द्वारा चलाए गए अभियान के क्रम में अयोध्या पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।जो एन एच 27 पर आने जाने वाले वाहनों की निगरानी करेंगी। यदि स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक पाई गई तो संबंधित वाहन का चालान किया जाएगा। यदि वाहन चालक नियंत्रित स्पीड में चलें तो सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

