अयोध्या 22 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आईईटी संस्थान में मास इंजीनियर्स ने कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। मास इंजीनियर्स हैदराबाद स्थित एक प्रमुख इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह मुख्य रूप से भारी उद्योगों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए समाधान प्रदान करती है। निदेशक प्रो. एस. एस. मिश्र ने बताया कि इस ड्राइव में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कंपनी द्वारा निर्धारित क्राइटेरिया के तहत 56 छात्रों का कंपनी में चयन के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया। कंपनी के चयन प्रक्रिया का अंतिम निर्णय प्रतीक्षित है। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वंदिता पांडेय, डॉ. चंदन अरोड़ा, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. दिनेश राव, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. नितेश दीक्षित, डॉ. दीपक अग्रवाल तथा ई. सुनील प्रभाकर सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

