चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस)। दौलत हुसैन बी क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में सीएवी क्रिकेट क्लब को 76 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में प्रिंस कुशवाहा की सटीक गेंदबजी ( 7 – 2 – 41 – 4 ) एवं शिवम पाल के शानदार ( 62 रन, 41 गेंद, दस चौके व एक छक्का ) पारी खेली।
बुधवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दौलत हुसैन बी क्रिकेट क्लब ने 34.1 ओवर में 234 रन ( शिवम पाल 62, अनंत वैभव 35, अमन वर्मा 28, मो. अज़हर उद्दीन 27 रन, प्रिंस यादव 4/45, एसके चौधरी 2/38, प्रांजल व अमित एक – एक विकेट ) पर बनाए। जवाब में सीएवी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25.1 ओवर में 158 रन ( प्रियांश सरोज 52, प्रांजल 26, एसके चौधरी 24 रन, प्रिंस कुशवाहा 4/41, कृष्णा गुप्ता, कृष्णा चौहान, मो. अज़हर उद्दीन एवं मो. कैफ एक – एक विकेट ) पर सिमट गई। मैच में हितेश श्रीवास्तव व तौसीफ शैख ने अंपायर व अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

