रोटरी नार्थ कप अन्डर13 फुटबॉल प्रतियोगिता
प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस)। रोटरी इलाहाबाद नार्थ कप अन्डर 13 फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज विष्णु भगवान् पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज के फुटबॉल मैदान पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने थंडर बोल्ट्स फुटबॉल टीम को 5-0 से हराकर पूर्ण अंक प्राप्त किये।
आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार आज के मैच में प्रथम हाफ में नॉर्दन की और से स्पर्श ने रक्षित के पास पर टीम के लिए पहला गोल किया। टीम का दूसरा गोल श्रेयांश के पास पर सक्षम ने मारा। खेल के दूसरे हाफ में स्पर्श ने उज्जवल के पास पर तीसरा गोल किया। चौथा एवं पांचवा गोल सक्षम ओरांव ने स्पर्श के पास पर किये।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार स्पर्श सिंह को फुटबॉल प्रशिक्षक सुनील निगम ने दिया। दूसरे मैच अल्टीमेट वारियर्स एवं नैशनल फुटबॉल अकादमी के बीच गोल रहित बराबरी पर छूटा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

