० पंचर दुकान की आड़ में किया जाता था नशा का व्यापार
जगदलपुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक, बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली केप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। थाना बोधघाट में सूचना मिला कि गंगामुण्डा तालाब किनारे स्थित चौपाटी में दो व्यक्ति अपने बैग में प्रतिबंधित अवैध नशीली रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है, कि सूचना पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं सीएसपी सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गंगा मुंडा तालाब किनारे स्थित चौपाटी में जाकर रेड कार्यवाही किये रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार दो संदेही व्यक्ति मिले जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम राजेश यादव पिता लक्ष्मण सिंह यादव उम्र 50 वर्ष निवासी तेतर खूंटी और मोनू गुप्ता पिता नन्हे लाल गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी गांधीनगर वार्ड जगदलपुर का रहने वाला बताये जिसके संयुक्त कब्जे के बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली केप्सूल क्क4द्गद्ग1शठ्ठ स्श्चड्डह्य श्चद्यह्वह्य ञ्जह्म्ड्डद्वड्डस्रशद्य ॥ष्द्य ष्टड्डश्चह्यह्वद्यह्य कुल 100 स्ट्रीप 300 पत्ता कुल 2,400 नग कुल किमती 9,60,000 रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 21(ष्ट) हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, तथा आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 960 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

