भोपाल 22 अप्रैल (आरएनएस)। संभागायुक्त एवं संभागीय जनगणना अधिकारी संजीव सिंह ने बुधवार को संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में संभाग के सभी जिलों के जिला जनगणना अधिकारियों की बैठक आयोजि की गई। बैठक में संभागायुक्त द्वारा सभी जिलों में जनणगना 2027 के प्रथम चरण की मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में जिलों में जारी तैयारियों की जानकारी ली।
संभागायुक्त सिंह ने सभी जिलों के जिला जनगणना अधिकारियों को कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर जनगणना कार्य की मॉनीटरिंग करें। बैठक में डिजिटल जनगणना प्रक्रिया, डाटा की शुद्धता एवं पारदर्शिता, प्रभावी कार्य प्रणाली एवं निगरानी के लिए वार्ड एवं जोन स्तर के कार्य की मॉनीटरिंग के लिए चार्ज स्तर अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। जिला स्तर पर सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर ट्रोल फ्री नम्बर जारी किया जाए। साथ ही ग्राम पंचायत/ वार्ड स्तर पर सुपरवाइजर एवं प्रगणकों की सूची चस्पा की जाए। इसके साथ ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर प्रगणकों की सहायता के लिए स्थानीय संयुक्त दल का गठन करें।
संभागायुक्त ने निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ समय-सीमा में संपादित किया जाए। जिला स्तर पर मानव संसाधन, मकान सूचीकरण ब्लॉक (एच एल बी) प्रशिक्षण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए ताकि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति नियत समय में सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय सहायक निदेशक ऐन्सी रेजी द्वारा बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना 2027 (प्रथम चरण – मकान सूचीकरण) के लिए स्व-गणना (स्द्गद्यद्घ-श्वठ्ठह्वद्वद्गह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ) पोर्टल ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ प्रारंभ हो गया है, जहाँ नागरिक 16-30 अप्रैल 2026 तक घर बैठे 33 सवालों के साथ अपना विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं। यह डिजिटल जनगणना का हिस्सा है, जिसके बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।
सभी जिलों में हाउस लिस्टिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं फील्ड स्तर पर सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्य जारी है। 25 एवं 26 अप्रैल तक सभी जिलों में ट्रेनिंग पूर्ण कर ली जाएगी। इसके पश्चात फील्ड पर सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को उनके एचएलवी का भ्रमण कराया जाएगा। मकान सूचीकरण के चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण जारी हैं। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
जनगणना 2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। यह गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा एवं विश्वसनीय स्रोत है। जनगणना-2027 पूर्णत: डिजिटल होगी तथा पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्युमरेशन) का विकल्प प्रदान किया गया है। आंकड़ों का संकलन स्व-गणना पोर्टल एवं मोबाइल एप (एचएलओ एप) के माध्यम से किया जाएगा। मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन एचएलबीसी वेब पोर्टल से तथा प्रबंधन एवं निगरानी सीएमएमएस वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। घर-सूचीकरण चरण में भवन उपयोग सहित 33 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की जाएगी।
बैठक में एडीएम भोपाल अंकुर मेश्राम, एडीएम विदिशा अनिल कुमार डामोर, एडीएम रायसेन मनोज उपाध्याय सहित संभाग के सभी जिलों एवं नगर निगम भोपाल के जनगणना अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

