जशपुरनगर , 24 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पैकू निवासी स्व. संजय कुमार का कुआं के पानी में डूबने से 27 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके भाई संजीव कुमार हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम खजांचीटोली, जशपुरनगर निवासी स्व. आयान मनियार का नदी के पानी में डूबने से 11 अप्रैल 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता मंजू मनियार हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
००००

