केशव सल्होत्रा (रीजनल हैड बस्तर)
जगदलपुर 19 जून (आरएनएस)उत्तर बस्तर के कांकेर जिला में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में प्राथमिक शालाओं के प्रधान अध्यापकों का प्रमोशन हुआ था। उसके बाद शासन का स्पष्ट आदेश था कि काउंसलिंग के माध्यम से ही नए प्रधान अध्यापकों को पोस्टिंग दी जाएगी। जिसमें तात्कालिक डीईओ अशोक पटेल ने नियमों की धज्जियां उड़ाते खुलेआम शासन के नियमों का उल्लंघन किया। इतना ही नहीं मनमर्जी से प्रधान अध्यापकों की पोस्टिंग उनकी पसंद की जगह पर दे दी गई। इस मामले में उसे समय काफी लेनदेन की चर्चा भी रही। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बस्तर संभाग के द्वारा इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की गई थी। जिसमें अशोक पटेल के द्वारा नियमों की अवहेलना सही पाई गई। जांच के बाद भेजी गई रिपोर्ट पर राज्य शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें रायपुर में अटैच किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

