रायपुर, 19 जून (आरएनएस)। स्वारांश म्युजिकल ग्रुप रायपुर द्वारा शनिवार 20 जून को शाम सात बजे से रात 11 बजे तक दूसरा आयोजन रंगारंग संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संस्था की डायरेक्टर रीना मल्लिक एवं मंच संचालक लक्ष्मीनारायण लाहोटी पुरानी बस्ती ने संयुक्त रूप से दी। पत्रकारवार्ता में लाहोटी एवं रीना ने बताया कि उक्त आयोजन रजबंधा मैदान स्थित मयाराम सुरजन हाल में किया गया है। उक्त कार्यक्रम में 40 से अधिक गीत नये पुराने कलाकारों पल्लवी राय पंचमी सेंद्रे, किट्टू सिन्हा डॉ. जीशान खान, प्रतीक रहमान, संजय सिंह, प्रहलाद शेलार, एवं प्रमुख सहयोग कलाकार शशांक मलिक द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन निशुल्क रखा गया है। शीर्षक गीत तुम पुकार लो से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा एवं तुमसे मिलकर जिंदगी सहित सभी लोकप्रिय गीत गजल, भजन आदि उक्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जाएंगे।
शर्मा
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

