छपरा , 24 अप्रैल (आरएनएस) । सारण जिले के ऐतिहासिक सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एयरपोर्ट के क्रञ्ज ञ्ज्रष्ट्य भवन के डिजाइन और निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय से एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की योजना को गति मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह उपलब्धि सांसद राजीव प्रताप रूडी के 15 वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम है। साथ ही कल कैबिनेट बैठक में बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए 680 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने से भी ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर खरीका बाजार में भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह का भाजपा नेता महादेव साह और अनिल सेक्ससेना के नेतृत्व में गाजे-बाजे, बड़ी माला और अंग वस्त्र से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, अधिवक्ता मृत्युंजय पांडेय, अमरेंद्र भगत, रजनीश महाराज, लक्ष्मण सिंह, धर्मनाथ सिंह, चंदन मिश्रा, बिरजू पासवान, दीपू कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सभी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद राजीव प्रताप रूडी का आभार जताया। लोगों ने कहा कि रूडी जी हमेशा जनहित के कार्यों में लगे रहते हैं। सिक्स लेन पुल, फोर लेन सड़क, बकारपुर-डुमरिया रोड जैसे कई बड़े विकास कार्य उनके प्रयासों से ही जिले में हुए हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

