यरुशलम, 24 अपै्रल। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपनी वार्षिक चिकित्सा रिपोर्ट को सार्वजनिक किया और बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर था, जिसका उन्होंने इलाज करवाया था। उन्होंने एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि उन्होंने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में 2 महीने की देरी की, ताकि झूठ न फैलाया जा सके। यह पहली बार है जब इजरायली इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता ने स्वीकार किया कि उन्हें कैंसर का पता चला है।
नेतन्याहू ने एक्स पर बताया कि उन्होंने ईरान युद्ध के कारण अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की, ताकि ईरानी आतंकवादी शासन को इजरायल के खिलाफ झूठा प्रचार करने का मौका न मिलने। उन्होंने लिखा, मैं आपसे 3 बातें साझा करना चाहता हूं। पहला- भगवान का शुक्र है, मैं स्वस्थ हूं। दूसरा- मेरी शारीरिक हालत बहुत बढिय़ा है। तीसरा- मुझे अपने प्रोस्टेट में एक छोटी मेडिकल समस्या थी, जिसका इलाज हो गया है। भगवान का शुक्र है, अब समस्या छूट गई है।
नेतन्याहू ने बताया, डेढ़ साल पहले, मैंने बिनाइन प्रोस्टेट के लिए सफल सर्जरी करवाई थी, तब से नियमित मेडिकल निगरानी जारी है। पिछली जांच में, प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से छोटा एक धब्बा मिला था। जांच करने पर मैलिग्नेंट ट्यूमर का शुरुआती चरण पता चला, जो फैला नहीं था। उन्होंने बताया कि यह पुरुषों में आम है और इलाज जरूरी है और कोई भी इसके साथ जी सकता है, लेकिन इलाज से ही समस्या दूर कर सकते हैं।
नेतन्याहू ने बताया कि चाहे राष्ट्रीय स्तर की समस्या हो या निजी स्तर की, वह सबसे पहले निपटना चाहते हैं और यही उन्होंने बीमारी के साथ किया, जिसका इलाज कराकर समस्या दूर की। उन्होंने बताया कि अब धब्बा पूरी तरह गायब है और मुश्किल समय को पार कर लिया है। उन्होंने यरुशलम के हदासा अस्पताल के डॉक्टरों और बेहतरीन मेडिकल टीम का शुक्रिया करते हुए कहा कि लोग भी अपनी जांच करवाएं और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करें।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

