ऋषिकेश,24 अपै्रल (आरएनएस)। गंगानगर क्षेत्र में लोग निराश्रित गोवंश, स्ट्रीट डाग के आतंक से परेशान हैं। इसके साथ ही बंदर भी क्षेत्र में लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से गुहार लगाई है। तीर्थनगरी में निराश्रित पशुओं की समस्या लंबे समय से रही है। मोहल्लों में निराश्रित पशु लोगों पर आए दिन हमला करते हैं। कई बार यह हमले जानलेवा हो चुके हैं। नगर निगम की ओर से रायवाला में गोशाला बनाने का प्रस्ताव है। लेकिन अभी गोशाला बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। गंगानगर क्षेत्र में भी लोग सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं, आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से परेशान है। आवारा कुत्ते कई लोगों पर हमला कर काट चुके है। क्षेत्रवासी प्यारेलाल जुगरान का कहना है कि निराश्रित पशु,आवारा कुत्ते और बंदर लोगों के लिये मुसीबत बन गए हैं, जिससे लोग दहशत में है। खासकर स्कूली बच्चों एवं बुर्जुगों को दिक्कत आ रही है। उन्होंने निगम से मामले में अभियान चलाने की मांग की। ज्ञात हो कि पूर्व में भी क्षेत्रवासी कई बार निगम से मामले में अभियान चलाने की मांग कर चुके है। क्षेत्रवासी ज्ञान सिंह भंडारी, देवेंद्र दत्त कुलियाल, बृजमोहन मनोडी, बृजपाल सिंह राणा, भोपाल सिंह, दलीप सिंह नेगी, संजू कुलियाल, आलोक द्विवेदी, गीता राम, बीडी डोभाल, दिनेश चौहान, जोत सिंह आदि पहले भी कई बार निगम को समस्या से अवगत करा चुके है। नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल का कहना है कि निराश्रिम गोवंश को हरिद्वार स्थित गौशाला में भेजा जा रहा है। जबकि बंदर पकडऩे के लिये टीमें मंगाई गई है। जल्द अभियान चलाकर बंदरों को जंगल में छोड़ा जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

