ऋषिकेश,24 अपै्रल (आरएनएस)। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने समाजसेवी स्व. मनमोहन सकलानी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया। क्ल्ब ने छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी को आठ पंखे भेंट किए। शुक्रवार को गुमानीवाला श्यामपुर स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब के अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए ज़रूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए जिससे कि वो अपने पैरों पर खड़ा हो सके और इस देश का भविष्य बन सके। सचिव विजय रावत ने कहा कि विद्यालय में छात्र छात्राओं की जरूरत को देखते हुए क्लब ने आठ पंखे भेंट किए हैं। ताकि गर्मी में बच्चों को परेशानी न झेलनी पड़े। समाजसेवी सुधीर राय रावत ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सौरव वर्मा, सौरभ शर्मा, अंकित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

