ऋषिकेश,24 अपै्रल (आरएनएस)। पर्वतीय रूटों पर बसों की कमी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दून मार्ग स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर शुक्रवार को पहाड़ में विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्री बसों के इंतजार में परेशान रहे। लगने के बाद लोकल रोटेशन को अतिरिक्त बसें रूटों पर दौड़ानी पड़ रही है, जिसमें यात्रियों को लंबा इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शुक्रवार को इंद्रमणि बडोनी चौक पर पहाड़ी रूट की बसों के स्टॉपेज पर यात्रियों का जमावड़ा सुबह से ही नजर आया। टिहरी रूट के यात्रियों का अधिक दबाव होने की वजह से लोकल रोटेशन की प्रतिदिन संचालित होने वाली 25 सेवा भी कम पड़ गईं। इसी तरह से अन्य रूटों पर भी बसों की यही स्थिति बनी रही। हरदिन पर्वतीय रूट पर 125 लोकल सेवाएं संचालित होती हैं। लोकल यात्रियों के साथ ही धामों तक जाने के लिए इन बसों के लिए तीर्थयात्री के भी पहुंचने से यह समस्या पैदा होने का दावा किया जा रहा है। दलील यह भी है कि शादियों का सीजन होने के चलते भी इस तरह के हालात बन रहे हैं। हालांकि, सभी यात्रियों को गतंव्य तक पहुंचने के लिए बस मिल रही है, लेकिन इसमें लंबा इंतजार करने की वजह से उनकी मुसीबतें बढ़ रही हैं। खुले आसमान के नीचे तपती धूप में यात्रियों के बसों की राह देखते हुए पसीना-पसीना भी होना पड़ रहा है।खुले आसमान के नीचे यात्री-वर्षों बाद भी पर्वतीय रूटों की बसों के स्टॉपेज इंद्रमणि बडोनी चौक पर यात्री शेड नहीं बन पाया है। जबकि, इसकी मांग लगातार उठती रही है। बावजूद, नगर निगम प्रशासन इस ओर लापरवाह बना नजर रहा है। यात्रियों को कभी चिलचिलाती धूप, तो कभी बारिश में खुले आसमान के नीचे बसों के इंतजार में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि इंद्रमणि बड़ोनी चौक समेत शहर के कई स्थानों को यात्री शेड निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है। जल्द ही संबंधित स्थानों पर शेड नजर भी आएंगे।कोट–सभी पर्वतीय रूटों पर निरंतर सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों का दबाव बढऩे पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जा रहा है, जिससे कि हर यात्री को बस सेवा उपलब्ध हो सके।-मनोज ध्यानी, निवर्तमान अध्यक्ष, यातायात संघ
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

