ऋषिकेश,24 अपै्रल (आरएनएस)। नगर क्षेत्र में शहरी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज से ऑनलाइन भवन जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत होगी। डोईवाला नगर पालिका के अंतर्गत इस अभियान के लिए कुल 158 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 144 कार्मिक सीधे जनगणना कार्य में जुटेंगे, जबकि 14 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार भवन जनगणना के लिए 123 प्रगणक और 21 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जो नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 20 वार्डों में क्षेत्रवार घर-घर जाकर भवनों का ऑनलाइन विवरण दर्ज करेंगे। प्रथम चरण की यह जनगणना 25 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी। अभियान की तैयारियों के तहत नगर पालिका सभागार में सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित सामग्री, आईडी कार्ड और आवश्यक दिशा-निर्देश वितरित कर दिए गए हैं। सुपरवाइजर और प्रगणको निर्देश दिए गए हैं कि कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए। जनगणना चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका के ईओ एमएल शाह ने बताया कि भवन जनगणना से नगर क्षेत्र के सभी भवनों का सटीक डाटा उपलब्ध होगा। इससे भविष्य में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और शहरी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही जानकारी देकर सहयोग करें। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या कमी की स्थिति में रिजर्व स्टाफ को तुरंत तैनात किया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य बिना रुकावट निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। मौके पर लेखाकार सतीश चमोली, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, रविंद्र पवार, बेताल सिंह, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे ढ्ढ
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

