ऋषिकेश,24 अपै्रल (आरएनएस)। चारधाम यात्रा में केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट खुलने के बाद ग्रीन कार्ड बनाने के लिए यात्री वाहनों की भीड़ भी बढ़ रही है। सहायक संभागीय कार्यालय में पिछले चार दिनों में एकाएक वाहनों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। औसतन हर दिन 150 वाहनों को कार्ड जारी किए जा रहे हैं। शुक्रवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए कॉर्मिशयल यात्री वाहनों की लाइन दिखी। इसमें बस, टेंपो ट्रैवलर से टैक्सी आदि शामिल थी। तीन काउंटरों वाहनों की फिटनेस और अन्य जांचों को बारीकी से किया गया, जिसके बाद ही वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए। 100 से अधिक वाहनों को यह कार्ड दिए गए। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह ने बताया कि अभीतक लगभग तीन हजार वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए हैं। वाहन चालकों और यात्रियों के लिए आराम से बैठने के लिए भी कार्यालय परिसर में व्यवस्था की गई है। पेयजल व अन्य इंतजामों को भी जुटाया गया है। बताया कि फिलहाल ग्रीन कार्ड बनाने का काम सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।2,346 यात्रियों ने कराया पंजीकरणचारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार को ट्रांजिट केंद्र में विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों की भीड़ रही। 2,346 यात्रियों से सुबह से लेकर शाम तक धामों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। केंद्र में बुजुर्ग यात्रियों का पंजीकरण मोबाइल टीम के माध्यम से कराया गया। यात्रा पर रवाना होने से पूर्व उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि 15 हजार से ज्यादा यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अभीतक ऋषिकेश में किया जा चुका है। यात्रियों के लिए ट्रांजिट केंद्र में आवश्यक सुविधाओं को भी जुटाया गया है।22 बसों में 651 यात्री हुए रवानाचारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश से शुक्रवार को संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था व्यवस्था समिति की 22 बसों में 651 यात्री धामों के लिए रवाना हुए। इनमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के यात्री शामिल रहे। यात्रा के शुभारंभ से अभी तक समिति की 157 बसें धामों के लिए जा चुकी हैं, जिसमें 4,805 यात्री सवार थे। प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि शनिवार के लिए भी समिति के पास बसों की बुकिंग है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

