ऋषिकेश,24 अपै्रल (आरएनएस)। एससी समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी को लेकर लोगों का पारा चढ़ गया। नाराज लोगों ने बापूग्राम में हुई घटना पर कड़ा आक्रोश जाहिर किया। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत भी दी, जिसमें संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। शुक्रवार को पुरानी जाटव बस्ती निवासी जयप्रकाश ने यह शिकायत दी। बताया कि बापूग्राम में मित्रों के साथ थे। इसी बीच एक युवक ने अचानक समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। समझाने के बावजूद वह नहीं माना, जिसकी यह हरकत मोबाइल के कैमरे में भी कैद हो गई। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

