कोटद्वार,24 अपै्रल (आरएनएस)। रेलवे स्टेशन व पटरी के पास शुक्रवार दोपहर झाडिय़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन व आपात सेवा केंद्र के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महताब अली खान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2:05 बजे डॉयल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन कोटद्वार के पास झाडिय़ों में भीषण आग लगी हुई है। सूचना पर फायर स्टेशन कोटद्वार से फायर यूनिट को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो रेलवे स्टेशन कोटद्वार व रेलवे पटरी के समीप झाडिय़ों में अगा लगी हुई थी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर टेंडर से होजरील निकालकर पंपिंग कर झाडिय़ों में लगी आग पर लगातार पानी डालकर कड़ी मशक्कत कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

