कोटद्वार,24 अपै्रल (आरएनएस)। भाबर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व लाभार्थियों ने पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने इस संबंध में नगर आयुक्त पीएल शाह को ज्ञापन सौंपा है। पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद सीता देवी व पूर्व प्रधान कृष्ण चंद खंतवाल ने ज्ञापन में कहा कि 2022-23 में क्षेत्र के कई लाभार्थियों के आवास योजना में स्वीकृत हुए थे। मार्च, 2025 में प्रथम किस्त के रूप में 20,000 रुपये की धनराशि लाभार्थी की खाते में आई। कहा कि उसके बाद कई लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त नहीं पहुंची। कहा कि 2019-20 में स्वीकृत पीएम आवास योजना में कुछ लाभार्थियों को तीन से पांच साल बाद भी अंतिम किस्त नहीं मिली है। उन्होंने आवास का निर्माण कार्य पूरा करा लिया है और जियो टैगिंग भी हो चुकी है। कहा कि जिन लाभार्थियों ने समूह से लोन लेकर अपना आशियाना बनाया, अंतिम किस्त न मिलने से वह अपने कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं। कहा कि जिन लोगों ने 2.0 में नए आवेदन किए हैं उनका सर्वे करवा कर उन्हें भी इस योजना से लाभ दिया जाए। नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि जिन लाभार्थियों को प्रथम किस्त मिली है वह 30 वर्ग मीटर के अंदर अपने आवास की नींव बनवा लें। इसमें दो कमरे, रसोईघर, शौचालय बनाना अनिवार्य है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शासन से धनराशि प्राप्त होने के बाद सभी के खाते में पीएम आवास की किस्त भेजी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

