कोटद्वार,24 अपै्रल (आरएनएस)। रिखणीखाल ब्लॉक की पैनों घाटी के अंतर्गत कांडानाला गांव के कटरौ व ढिकोलिया के पाराचौड़ तोक में सिंचाई व पेयजल आपूर्ति के लिए प्रस्तावित ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाओं को लेकर फिर उम्मीद जगी है। लघुडाल खंड श्रीनगर ने संशोधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। ग्रामीण लंबे समय से सिंचाई व पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में चार साल पहले प्रस्ताव तैयार हुआ था और सितंबर 2022 में सर्वे भी हुआ लेकिन आपदा के चलते बजट जोशीमठ क्षतिपूर्ति में लगने से योजना आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद 24 सितंबर 2024 को विभागीय टीम ने चयनित स्थलों का पुन: सर्वे किया फिर भी योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। ग्राम प्रधान विनीता ध्यानी के अनुसार, कांडानाला, दियोड़ व कोटड़ी ग्राम पंचायतों में सिंचाई व पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब संशोधित डीपीआर शासन को भेजे जाने के बाद योजनाओं के जल्द क्रियान्वयन की उम्मीद बढ़ गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

