प्रियदर्शन निर्देशित और अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई अब तक अच्छी चल रही है. इसी के साथ इसने रिलीज का एक हफ्ता भी पूरा कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं भूत बंगला ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितनी कमाई की है?
भूत बंगला भारतीय सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने धुरंधर 2 के तूफान के बीच थिएटर्स में एंट्री की थी और इसने रणवीर सिंह की फिल्म के दबदबे को खत्म कर दर्शकों को अपने वश में कर लिया. इसी के साथ इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई कर डाली है. हालांकि इसके कलेक्शन में सातवें दिन गिरावट भी दर्ज की गई है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, गुरुवार को भारत में भूत बंगला ने 5.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
जिससे इस फिल्म का पहले हफ्ते का भारत में कुल कलेक्शन 84.05 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि इस फिल्म ने अपने प्रीमियर से 3.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी और पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन इसने 19 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये कमाए.
रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म की कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही. इसके बाद पांचवें दिन का कलेक्शन 8 करोड़ रुपये और छठे दिन की कमाई 6.15 करोड़ रुपये रही.भूत बंगला ने रिलीज के 7वें दिन कमाई में बेशक मंदी देखी लेकिन इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल इस फिल्म ने सात दिनों में 84.05 करोड़ की कमाई कर शाहिद कपूर की ओ रोमियो के लाइफटाइम कलेक्शन 83.35 करोड़ को मात दे दी है और इसी के साथ ये साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

