बॉलीवुड फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड इसी साल 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जिसकी पहली कड़ी 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया था। वहीं 2026 में आई द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों के बाद अपने डिजिटल प्रीमियर को तैयार है। निर्माताओं ने इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है।
सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित द केरल स्टोरी 2 में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य किरदार में हैं। यह कहानी 3 ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुस्लिम युवकों के प्रेम-जाल में फंसकर शोषण का शिकार बन जाती हैं। उन्हें जबरन इस्लामीकरण के लिए मजबूर किया जाता है। यह कहानी पहचान, आस्था और निजी आजादी के बीच की जंग को दर्शाती है। फिल्म 8 मई, 2026 को जी5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

