० अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग सतर्क
राजनांदगांव, 25 अप्रैल (आरएनएस)। कोचियों को शराब देने के कारण दुकानों में शराब उपलब्ध नहीं हो पा रही है कारण है कि आबकारी विभाग सेल्स मेन को छूट दे रखी है। दुकानों में देशी शराब नारंगी, लाल एवं सफेद शेरा शोले आते ही कोचियों को मोबाईल कर बुलाया जाता है। किसी कोचियों को 100, किसी को 200 पवा खुले आम गिनती कर बोरी में डाला जाता है। जिसे कोचिया द्वारा नांदगांव शहर के विभिन्न मोहल्ले में 20 से 30 रू. बढ़ाकर बेचा जा रहा है। दुकान सेल्समेन को पर पेटी प्रति कोचिया 200 रू. अलग से भेंट की जाती है। जानकारी के अनुसार यह राशि की बड़े नेता तक पहुंचाया जाता है ऐसी स्थिति में दुकान में माल खाली हो जाता है इसके कारण से हमाल मजदूर मध्यम वर्ग में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मजबूरन प्रतिदिन 80, 100 रू. का शराब खरीदने वाले 250 रू. की अंग्रेजी शराब खरीद रहे जिसका असर गृहस्थी पर पड़ रहा है। क्योंकि कोचिया तथा महंगी शराब नहीं खरीदते। शासन आबकारी विभाग को सेल्समेन पर कड़ाई करने की आवश्यकता है जबकि नियम है कि व्यक्ति को 1 बोतल ही दिया जाना चाहिए। आबकारी विभाग के साठ-गाठ के कारण यह स्थिति नियत हो रही है। राज्य शासन के विष्णुदेव सरकार के खिलाफ आका्रेाश व्याप्त हो रहा है। आमजन को कहना इससे अच्छा तो प्राईवेट शराब दुकान ही अच्छा है। शराब दुकान दुरी होने के कारण पाकिटमार लूटपाट का शिकार होना पड़ता है। इस कारण आम जन कोचियों से गली मोहल्ले में अत्यधिक राशि देकर शराब खरीदने करनी पड़ती है। आबकारी पुलिस सीमित मात्रा में होने के कारण विभाग तथा सांठ-गांठ होने के कारण सेल्स मेन पर कड़ाई का रूख नहीं अपनाया जा रहा है। इस हेतु नगर पुलिस एसपी शर्मा मैडम के माध्यम से कड़ाई किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायत भी दर्ज किया जा रहा है। यह जानकारी जनहित मोर्चा में सचिव जगदीश दास ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।
०००००

